हरिद्वार नगर निगम की महापौर  किरण जैसल ने बताया कि आज दिनांक 17 2 2025 को आहत बोर्ड बैठक की कार्रवाई में सदन में हुए निरंतर शोरगुल को देखते हुए मात्र निम्न चार प्रस्ताव स्वीकृत किए गए

  1. नगर पालिका परिषद हरिद्वार के अस्तित्व में रहते तैयार किए गए उप नियम के सादृश्य नगर निगम हरिद्वार की वर्तमान स्थिति के अनुरूप उप नियम तैयार किए जाएं वह उसका अनुपालन तत्परता से सुनिश्चित किया जाए
  2. नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत समस्त घाटों की उच्च स्तरीय सफाई सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक उपकरणों के उपयोग हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए
  3. स्वच्छ हरिद्वार हरित हरिद्वार की कल्पना को साकार करने हेतु सफाई व्यवस्था का कार्य एवं प्रभावी अनुसरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए
  4. नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत समस्त छोटे व बड़े नाले नालियों की सफाई व्यवस्था तीन माह में वर्षा ऋतु से पूर्व किया जाए

बोर्ड की पहली बैठक में कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया, हंगामा कर रहे लोगों को नसीहत देते हुए बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि जनता ने उन्हें जिताकर बोर्ड में भेजा है कम से कम कांग्रेस के पार्षदों को जनता के गरिमा का तो ध्यान रखना चाहिए

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *