हरिद्वार। आज राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्ष कनखल हरिद्वार में मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को मोदी जी के विचारों से अवगत कराया गया । जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्रों को तनाव मुक्त करने का प्रयास किया जाए ।

इस अवसर पर विद्यालय में माननीय विधायक श्री मदन कौशिक जी खंड शिक्षा अधिकारी शिवराज सिंह तोमर प्रधानाचार्य श्रीमती हिमानी बहुगुणा जी स्थानीय पार्षद प्रशांत सैनी , पार्षद सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट जी , डॉ विशाल गर्ग जी डॉ अश्वनी चौहान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 135 छात्राओं के साथ विद्यालय की अध्यापक, अध्यापिकाएं ,श्रीमती सीमा कुकरेजा ,जी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,श्रीमती कुसुम गोस्वामी, श्रीमती सरिता नौटियाल, श्रीमती रेणु पंत ,तथा वरिष्ठ सहायक श्री अभिषेक जी भी उपस्थित रहे।।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *