
रानीखेत (सतीश जोशी) भारतीय जनता पार्टी के अल्मोडा पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का ताडीखेत में पूजा- हवन के साथ उद्घाटन हुआ।
अल्मोडा लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट सहित रानीखेत विधानसभा चुनाव प्रभारी कुन्दन लटवाल, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, भाजपा ज़िलाध्यक्ष रानीखेत लीला विष्ट ने संयुक्त रुप से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।उद्घाटन अवसरवाद कार्यालय में पूजा पाठ के साथ हवन यज्ञ आदि भी किया गया। इस दौरान रानीखेत विधानसभा की लोकसभा चुनाव समिति की घोषणा भी की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सुरेश भट्ट एवं सभा प्रभारी विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने इस अवसर पर कहा कि देश में मोदी लहर के साथ साथ भाजपा के अबकी बार ४०० पार की लहर चल रही है। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता अत्यधिक खुश है। जिसका लाभ लोकसभा में प्रदेश की पाँचों सीटों के जीत के रूप में भाजपा को मिलने जा रहा है। अतिथियों ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत से चुनाव में जुट कर मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों एवं विकास के नाम पर वोट माँगें। उद्घाटन अवसर पर कुंदन सिंह लटवाल, विधानसभा प्रभारी लीला बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता दीप भगत, ज़िला महामंत्री विनोद भट्ट, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष पावस जोशी, ध्यान सिंह, राम सिंह, मुकेश पांडे, मनीष चौधरी, उमेश पंत, आसु भगत, रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट, मंजीत भगत, रमेश कनवाल, दीप्ती गोयल, माया बिष्ट, पनी राम, हेमा नेगी आदि मौजूद थे।
