बागेश्वर। यातायात और नशामुक्ति को लेकर सोमवार को प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें संभागीय परिवहन विभाग ने प्रधानाचार्यों को नियमों की जानकारी दी। उन्हें प्रार्थना के समय यातायात नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराने की अपील की।
सोमवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कलेज सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। सहायक परिवहन अधिकारी हरीश रावल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम जरूरी है। नाबालिगों को वाहन देना खतरनाक हो सकता है। अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग बच्चों को वाहन दे रहे हैं। वह ओवर स्पीड में ड्राइव करते हैं। कई बार दुर्घटना होने पर उन्हें इंश्योरेंस आदि भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वे अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी के दौरान यातायात सुरक्षा को प्रमुखता से उठाएं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने बाल अधिकारी कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें नशे से भी बचाना है। खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र सती ने छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य कैलाश बोरा, संतोष टम्टा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *