थाना कनखल

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत SSP हरिद्वार के निर्देशन में नशे के नुकसान के बारे में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज 03-03-2025 को सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी एवं थानाध्यक्ष कनखल द्वारा ग्राम मिस्सरपुर स्थित नशा मुक्त केंद्र “निर्वाण” एवं फूटबाल ग्राउंड में स्थित नशा मुक्ति केंद्र “नवोदय” का दौरा किया गया।

पुलिस टीम द्वारा SOP के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों का पंजीकरण सहित स्टाफ का भौतिक सत्यापन कर चिकित्सको से चर्चा करते हुए केंद्र में भर्ती मरिजो का हाल चाल जाना गया। मौजूदा मरीजों से वार्ता कर उन्हें नशे से दूर रहने के उपाय एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता प्रदान कर नशे के स्रोतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

इसके अतिरिक्त उक्त नशामुक्ति केंद्रों के संचालक़ो को मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मा0 उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो से अवगत कराते हुये पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *