जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मैच में ईशा ने आयुषी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
डिफेंस कालोनी स्थित सरस्वती भवन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर विजय पाल सिंह रावत (सेवानिवृत्त), पार्षद सुभाष पांडेय, प्रवेंद्र सिंह रावत, सेवा भारती के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह और पंजाब एंड सिंध बैंक के सेवानिवृत्त एजीएम कृष्ण कुमार रावत ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि शतरंज के खेल से बच्चों में और सोचने-समझने की शक्ति विकसित होती है। कार्यक्रम संयोजक अंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि 8 अगस्त को समिति का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। उद्घाटन मैच में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की ईशा ने बलूनी पब्लिक स्कूल की आयुषी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर के शिव प्रजापति ने जय भारती पब्लिक स्कूल के फैजान को हराया। अन्य मैचों में ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल की आयुषी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल लालपानी की चारु, जबकि एसजीआरआर कोटद्वार के अलंकृत कंडारी ने हैप्पी होम स्कूल के अतुल रावत को हराया। प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान सुनील रावत, संजीव थपलियाल, शिवचरण धस्माना, शुभम कश्यप और संजीव बिष्ट आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *