

दूसरे दिन विदेशी मास्टर ने कराया गहन तकनीकों का अध्ययन ।
हल्द्वानी। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम मे जारी प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक सतीश जोशी में बताया की राष्ट्रीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन थाईलैंड से आए जुजित्सु एशियन यूनियन के ए क्लास रेफरी एवं
कोच एपिचार्ट थानोंमनांटीवाट एवं रेफरी सोमृद्धि टेपलूएम ने सभी प्रतिभागियों को जुजित्सु खेल के माध्यम से आत्मरक्षा की गहन तकनीकों का ज्ञान कराया। खेल की नेवाजा स्पर्धा के लिए हेड कोच अश्विन हून ने खिलाड़ियों को लॉकिंग के साथ साथ चॉकिंग और विभिन्न मुद्राओं में होने वाले पेनल्टिस का ज्ञान कराया। प्रशिक्षण शिविर 28 अप्रैल तक चलेगा। एवं 28 अप्रैल को सभी प्रतिभागियों की नेशनल रेफरी और कोच हेतु प्रेक्षा का आयोजन होगा। देश भर के सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र एवं संपूर्ण किट प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी सहित राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, प्रतिभागी उत्तराखंड के नीलेश जोशी , ऋषिपाल भारती, नव्या पांडे, कमला सिंह, श्रीपर्णा जोशी एवं वैभव पड़ियार, असम के संजय सौ , यासीन आंध्रप्रदेश, संतोष चोरमोरे महाराष्ट्र, के लिंग थाम मणिपुर, कपिल खरे मढ़ प्रदेश, शिवराम गौर त्रिपुरा, तेजेश राहुल
छत्तीसगढ़, कृष्णास्वामी राजस्थान, भूपेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश आदि शामिल रहे ।
