श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पूर्व छात्रा व देवाल विकासखंड की हरनी गांव की कविता खत्री का देश में अभिनय के क्षेत्र के प्रतिष्ठित फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे में दो वर्षीय एक्टिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। कविता ने बिड़ला परिसर से ही बीए की पढ़ाई भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों से की। जिसके बाद उन्होंने गढ़वाल विवि के लोक कला एवं निष्पादन केन्द्र में एमए रंगमंच में दाखिला लिया। कविता ने नॉर्थ जॉन प्रतियोगिताओं में भी गढ़वाल विवि की ओर से भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कविता ने देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में फिल्माई गई कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। साथ ही देहरादून के स्थानीय थिएटर ग्रुप्स के साथ जुड़कर कई नाटकों में अभिनय किया। कविता की इस उपलब्धि पर गढ़वाल विवि के लोक कला एवं निष्पादन केंद्र के प्रो. डीआर पुरोहित, गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली, अमन रावत आदि ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *