रुद्रप्रयाग। प्रयोगशाला सहायक एवं कलेज सहायकों ने 6 माह से वेतन न मिलने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि इससे कार्मिकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र वेतन देने की मांग की है। प्रयोगशाला सहायक के साथ ही प्रयोगशाला सहायक पब्लिक कार्यालय सहायक के सामने कई समस्याएं सामने आ रही हैं। कई कार्मिक किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं जबकि कमरे का किराया और बच्चों की फीस और दूध का बिल देने में भी सक्षम नहीं है। जिससे उनके सामने बड़ी मुश्किलें पैदा हो गई है। प्रयोगशाला सहायक पब्लिक कार्यालय सहायक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पौंठियाल ने मांग की है कि प्रदेश की प्रयोगशाला सहायक 6 माह से बिना वेतन के काम चला रहे हैं। इन कार्मिकों के परिवार के सदस्य भी वेतन न मिलने से परेशान हैं। बावजूद सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्मिकों को वेतन देने की व्यवस्था नहीं की गई तो अक्तूबर में प्रयोगशाला सहायक एवं कार्यालय सहायकों प्रदेशव्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *