रुद्रपुर। अग्निशमन विभाग की ओर से शुक्रवार को स्कूलों में अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों को अचानक घर के गैस सिलेंडर में लगी आग को कैसे बुझाकर खुद को और दूसरों को नुकसान से बचाने की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन और आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद ऊधमसिंह नगर ईशान कटारिया ने स्कूलों में अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया। इसमें फायर स्टेशन रुद्रपुर के लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र पांडे ने फायर यूनिट को साथ में लेकर आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जनजागरूकता अभियान चलाया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *