जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में पौधा रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में संस्कृत सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। सप्ताह के अन्तर्गत सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में जगह-जगह संस्कृत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा ह। जन-जन का यही है उद्घोष जयतु भारतम् जयतु संस्कृतम्। इस अवसर पर डॉक्टर अरुणिमा ने कहा कि संस्कृत सप्ताह संपूर्ण देश में श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। संस्कृत समस्त भाषाओं की मूलाधार है। श्रावण मास हमारे समस्त मासो में सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। भगवान शिव का मास यही है। वैदिक ऋषियों ने भूसंतुलन में वृक्षों को आवश्यक मानकर इनको मातृवत पूजनीय माना है। इसी क्रम में डॉक्टर रोशनी असवाल ने कहा कि संस्कृत अति प्राचीन भाषा है। वैदिक काल से अधिकतम पर्यावरण संरक्षण की भावना के समस्त स्रोत संस्कृत में निहित है। डॉक्टर प्रियम अग्रवाल ने संस्कृत सप्ताह समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाने चाहिए। जिससे छात्र पठन-पाठन के अतिरिक्त अपनी संस्कृति और भाषा से भी जुड़ सके। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. विक्रम शाह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. भगवत रावत, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *