स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवा रक्तदाताओं ने दिखाया जोश
हरिद्वार। लायंस क्लब हरिद्वार तीर्थ की ओर से जिला अस्पताल हरिद्वार के रक्तदान केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान केंद्र में आयोजित शिविर में लायंस क्लब तीर्थ के अध्यक्ष विजय माखीजा ने कहा कि सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इस तरह के शिविरों में सभी को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। कहा कि रक्तदान करने से जहां बीमार मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उनकी जरूरत पूरी होती है, तो वहीं दूसरी ओर रक्तदान करने वाले रक्तदाता के शरीर में नया रक्त बनता है। जिससे शरीर में होने वाली खतरनाक बीमारियां जन्म नहीं ले पाती हैं। इसीलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।

इस मौके पर समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने कहा कि लायंस क्लब की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया है। इस बार रक्तदान शिविर में युवा रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया है। लगातार युवाओं में रक्तदान करने को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है।
इस मौके पर लायंस क्लब तीर्थ के सचिव आलोक सिंगला, कोषाध्यक्ष अतुल मित्तल, रनबीर अलावा, संजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, सीएम गोयल, गोपाल गर्ग, डीके जैन, श्याम गोयल, तनुज माहेश्वरी, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *