चमोली। मेहलचौंरी के खेल मैदान में गत 27 अक्तूबर से व्यापार मंडल के सौजन्य से हो रहा सांस्तिक एवं षि विकास मेला सोमवार देर शाम पुरस्कार एवं लाटरी ड्रा खुलने के साथ ही संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को मेले का शुभारंभ श्री गणेश प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मेहलचौंरी व्यापार मंडल के सौजन्य से किये गये इस मेले की सराहना की। मेले के अंतिम दिन स्थानीय कलाकार दीपक मंमगाई, मृणाल नगरकोटी, दीपा नगरकोटी व दर्शन फर्सवाण ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा प्रदेश महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल , ईश्वरी मैखुरी जिला अध्यक्ष, सुनील पंवार,हर्षवर्धन पांडे,टीका मैखुरी,हीरा बल्लभ, मेलाअध्यक्ष सुरेश बिष्ट, मंगल रावत, मंगल बिष्ट, केदार सिंह नेगी, सुरेन्द्र पंवार,बलवीर रावत,बलवीर मेहरा,दलवीर मेहरा,प्रेम शाह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *