हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के बीटेक संकाय में एक भारत श्रेष्ठ भारत और मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पौधारोपण कर अमृत वाटिका बनाई गई। संकायध्यक्ष प्रो़ विपुल शर्मा, संकायध्यक्ष ग्रीन अडिट सेल प्रो़ डीएस मलिक ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर अभियान शुरू किया। पतंजलि योगपीठ के ड़ संजय योगी पौधरोपण का महत्व बताया। एनएसएस इकाई-चार के कार्यक्रम अधिकारी मयंक पोखरियाल ने बताया कि 75 पौधे रोप अमृत वाटिका शुरू की गई है। छात्रों ने पंच प्रण की शपथ ली। एक भारत श्रेष्ठ भारत के समन्वयक ड़ लोकेश जोशी ने कहा कि पंच प्रण से एक भारत श्रेठ भारत का सपना पूरा होगा। ड़ एमएम तिवारी, ड़ सुनील पंवार, ड़ संजीव लांबा, गजेंद्र रावत, ड़ तनुज गर्ग, ड़ देवेंद्र सिंह, ड. गंगन माटा ने भी विचार रखे। इकाई- पांच के कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार ने आगे के कार्यक्रम बताए। इस दौरान बृजेश यादव, ड़आशीष नैनवाल, सहायक संपदा अधिकारी ड़ धर्मेंद्र बालियान, उद्यान अधिकारी धनपाल सिंह, सुब्रत कुमार, यशवंत, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *