अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट के अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी गई महिलाओं ने उनके दीर्घ जीवन की कामना की और उन्हें अनेकों अनेक आशीर्वाद दिए। संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का स्वागत किया एवं उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संचालन किया। महिलाओं ने कहा आज हमारा देश आप सब की वजह से सुरक्षित है आप अपने घरों से इतनी दूर देश की सेवा के लिए आए हैं आपका उज्जवल भविष्य हो एवं आप दीर्घायु रहें। कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, दीपा सतीश जोशी, राधिका जोशी, ममता चौहान, अनुराधा अग्रवाल, अनीता रावत, आशा कर्नाटक, आदिति अग्रवाल पांडे, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, रेखा चौहान, मीनू दुर्गापाल, कमला दुर्गापाल, हेमा दुर्गापाल, कंचन दुर्गापाल आदि ने सभी जवानों को राखी बांधी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *