जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के संयुक्त तत्वाधान में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रक्दान जैसे पुनीत कार्य में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। साथ ही आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड के महत्व के बारे में भी क्षेत्रीय जनता एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक बनने को कहा।
शिविर में दस आयुष्मान कार्ड, पचास आभा आईडी कार्ड बनाए गए। साथ ही 7 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. विवेक रावत, धर्म सिंह, छात्र दिव्यांशु ढौंडियाल, आशीष कुमार, आशीष ममगांईं, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सामाजिक सेवा करने के लिए प्रेरित करते है। इस मौके पर आभा आईडी टीम के सदस्य सीएचओ नीतू शर्मा, स्वेता गुप्ता, अंकित ममगांईं, मो. आदिल, समीर अहमद, कपिल, सुभाष नेगी आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *