देवरिया, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई।
इस हिंसक वारदात में एक लडक़ी गंभीर रूप से घायल है, जिसको बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। आज तडक़े प्रेम यादव (40) का शव गाँव के पास मिलने से हडक़ंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नंदनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *