रानीखेत (सतीश जोशी) पर्यटक नगरी सहित जिले के आस पास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे लव जेहाद, लेंड जेहाद, धर्म परिवर्तन, चोरी तरह अन्य घटनाओं पर अविलंब रोक को लेकर विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा। तहसील दिवस के मैंने पर रानीखेत पहुँचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे से विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत के नेतृत्व में मुलाक़ात की। उन्होंने नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे लव जेहाद, धर्म परिवर्तन सहित विभिन्न मामलों में एक समुदाय विशेष के लोगों के नाम बार बार आने पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि हर बार इस प्रकार के हर मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा बाहरी लोगों और समुदाय विशेष के लोगों का ही नाम आता है। जो कि पर्वतीय शांत परिवेश के लिए अत्यंत ही चिंतनीय है। उन्होंने प्रशासन की नाक तले बार बार हो रहे इस तरह के अनैतिक कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की जिलाधिकारी से अपील की ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन कालनेमि की प्रासंगिकता बनी रहे। ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, दिगंबर मनराल, पाराशर तिवारी, नारायण बिष्ट, नवीन बिष्ट, चंचल बेलवाल, त्रिलोचन भट्ट, पंकज अग्रवाल, विपिन भार्गव आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *