काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कलेज की एन एस एस शाखा इकाई के तत्वाधान में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर क्षेत्र वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने हाथों में तिरंगा लेकर किया। कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में रैली नागनाथ, पक्काकोट कटोरताल, प्रभुविहार,पालीटेक्निक होते हुए विद्यालय पहुंचीं। रैली से पूर्व देश के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई।स्वयं सेवक शेखर सैनी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह क्रांतिकारी वीरों ने देश की माटी को बचाने के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया था। उसी तरह देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए। इस दौरान मेजर मुनीशकांत, डा राजीव गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, शेष कुमार सितारा, दिनेश गोस्वामी, पंकज तिवारी, राजेंद्र जैन, मनोज कुमार सक्सेना, राम मोहन कंडारी, सुरेन्द्र कुमार, सुभाष समेत स्वयं सेवक मौजूद मौजूद रहे ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *