जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत से लापता नाबालिग बच्ची को पुलिस ने रूड़की हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुर्पद कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को यमकेश्वर के स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में यमकेश्वर थाना पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना यमकेश्वर पर आईपीसी की धारा 363 तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा थानाध्यक्ष यमकेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर अभियोग का सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास व सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा को रुड़की हरिद्वार से सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल, महिला आरक्षी अनीता गुसांई, होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *