रुद्रपुर। विधायक अरविंद पांडे और नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे ने नगर पंचायत गूलरभोज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण आरईएस की ओर से एक करोड़ की लागत से किया गया। रविवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि गूलरभोज नगर को हाईटेक बनाने के लिए एसएस योजना के तहत 18 करोड़ रुपये स्वीत हुए हैं। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के उच्चीकरण को मंजूरी के साथ ही लंग रूट की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टपेज के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सड़क के चौड़ीकरण, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग की अपील की। यहां दुग्ध संघ अध्यक्ष तिलकराज गंभीर, नगर अध्यक्ष तरुण दुबे, अतुल पांडे, सभासद संजीव भटेजा, सतीश चुघ, रमेश सागर, योगेश पानू, गुरमेल सिंह, ड़क कुलदीप रघुवंशी, नंदन सिंह कोश्यारी, राजेश कुमार, मनविंदर पांडे, पूनम आर्य, उषा रानी, निर्मला देवी, इंदिरा गड़िया, दीपा चुफाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *