श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत् जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सजवाण कांडा पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण एवं तत्तसम्बंधी कार्य का शुक्रवार को विधायक विनोद कंडारी ने विधिवत शिलान्यास किया। दो करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के बजट से होने वाले पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास करने पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक कंडारी का आभार प्रकट किया।
विधायक ने कहा कि पंपिग योजना के सुदृढीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के 7 गांवों को घर-घर शुद्ध पानी मिलने से पानी की समस्या हल होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को पेयजल योजना निर्माण में किसी भी तरह की कोताही न बरते जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण कांडा स्कूल को स्मार्ट क्लास के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देवप्रयाग के विद्यालय हाईटेक बने इसके लिए वह प्रयासरत हैं। इस मौके पर देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, आशोक तिवारी, राइंका सजवाण कांडा के प्रधानाचार्य विमल कांत उनियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *