

हरिद्वार। प्रदेश में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों मे आज हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने हरिद्वार के रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । हरिद्वार में तीन खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया है ,इस समय हॉकी खेलों का आयोजन चल रहा है, इसके बाद कुश्ती का आयोजन हरिद्वार में ही किया जाएगा।

इस अवसर पर हरिद्वार नगर निगम के पार्षद भूपेंद्र कुमार,कनखल मंडल के अध्यक्ष हीरा बिष्ट ,राजकुमार अरोड़ा, मनोज वर्मा ,हर्षित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
