76 आंगनबाड़ी केंद्रों को बांटी खेल एवं पठान-पाठन सामग्री
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ब्लॉक बीड़ीसी सभागार में बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम चरण में 76 आंगनबाड़ी केन्द्रों को विधायक राजकुमार पोरी ने विधायक निधि से खेल एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की।
इस मौके पर विधायक राजकुमार पौरी ने कहा कि कल्जीखाल विकासखंड से खेल एवं पठन-पाठन सामग्री वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मिलें और खेल व पठन-पाठन सामग्री से बच्चों का बैहतर बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हो। उन्होंने बताया कि वह अपनी विधानसभा में सभी विकासखंडों में आंगन बाड़ी केंद्रो को पठन-पाठन सामग्री वितरित करेगें। साथ ही वह अपनी विधायक निधि का अधिक से अधिक जन कल्याण के लिए खर्च करेंगे। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल नेगी ने भी इस प्रकार विधायक निधि के सही प्रयोग को सहारनीय पहल बताया। उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कपोलस्यूं संतोष चंदोला, पूर्वी मनियारस्यूं सुभाष रावत, पश्चिमी मनियारस्यू मनोज नैथानी, बीरेंद्र बिष्ट पटवालस्यूं, भाजपा महामंत्री नरेंद्र सिंह पटवाल, आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अनुराधा देवी, बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मनोरमा चौहान, महाराज सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *