जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आयुष्मान भव अभियान के तहत शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आभा आईडी से लोगों की बीमारी व उपचार से संबंधित जानकारी पोर्टल पर रहेंगी।
आयुष्मान भव अभियान के तहत पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की जानकारी आभा पोर्टल में दर्ज की जायेगी। पंजीकरण होने से संबंधित व्यक्ति से जुडी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। जनपद में अभी तक 2 लाख से अधिक आभा आईडी बनायी जा चुकी हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि आभा पोर्टल में लाभार्थी के पंजीकरण से एक चिकित्सालय से दूसरे चिकित्सालय में उपचार के दौरान दुबारा होने वाली स्वास्थ्य जाचों से बचा जा सकता है। आभा में पंजीकरण से एक क्लिक में व्यक्ति के स्वास्थ्य से सम्बन्धित पूर्व उपचार व स्वास्थ्य जाचों से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही अभियान के तहत ई-रक्तकोश में पंजीकरण और अंगदान के इच्छुक व्यक्ति भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में आयुष्मान कार्ड से छुट चुके लाभार्थियों के एएनएम व आशा कार्यकर्ता द्वारा गांवों में अभियान चलाकर आयुषमान कार्ड बनाये जा रहे हैं। इसके साथ ही आमजन को रक्तदान व अंगदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं जिले में हर शनिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गैर संचारी रोग टीबी कुष्ठ मातृ एवं बाल स्वास्थ पोषण से सम्बन्धित सेवायें दी जा रही हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *