जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नाबार्ड द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त दिशा कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) के वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पौड़ी ब्लॉक के विभिन्न.ग्राम सभाओं की महिलाओं को अचार, चटनी, जैम, हर्बल टी आदि को बनाने की जानकारी के साथ ही विपणन की जानकारियां दी गई। इस मौके पर एफपीओ के निदेशक मंडल का गठन भी किया गया।
पौड़ी ब्लाक के डोभ श्रीकोट स्थित दिशा कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) के वार्षिक आम सभा में विभिन्न ग्राम सभाओं की महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका को सुदृढ़ करने की जानकारियां दी गई। इस मौके पर एफपीओ के सीईओ नीरज बलूनी ने बताया कि संगठन की ओर से पौड़ी ब्लाक की डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं की महिलाओं को अचार, चटनी, जैम, हर्बल टी आदि को बनाने की जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने गांवों में ही स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकती हैं। नाबार्ड के डीडीएमओ हिंमाक शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी। इस मौके पर एफपीओ के निदेशक मंडल के चयन में धर्मादेवी को अध्यक्ष, कुलदीप नौडियाल को कोषाध्यक्ष, मीना देवी व मंजूदेवी को सदस्य चुना गया। कार्यक्रम में एटीआई के भरत रावत ने तकनीकी जानकारियां दी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *