जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधायक निधि से बनाए गए दस मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान के सुपुर्द किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।
24.95 लाख की लागत से क्षेत्र में 10 मोटर सबमर्सिबल पंप बनाए गए हैं। बुधवार को ऋतु खंडूडी भूषण ने इन्हें जल संस्थान के सुपुर्द किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार पेयजल समस्या बढ़ती जा रही थी। मोटर्स खराब होने के बाद सबमर्सिबल पंप को ठीक करना एक चुनौती बन जाती थी। समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि से सबमर्सिबल पंप बनाए हैं। इससे जनता को काफी लाभ होगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *