चम्पावत। पहाड़ो में हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर उफान पर रहा। एक लाख क्यूसेक से अधिक जल स्तर होने पर एनएचपीसी ने बनबसा शारदा बैराज में रेड अलर्ट जारी कर दिया। जिसके बाद भारत नेपाल के बीच चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे शारदा नदी का जलस्तर 1़08 लाख क्यूसेक था। अपरान्ह तीन बजे बढ़कर 1़63 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि रेड अलर्ट के चलते बड़े और चार पहिया वाहनों का आवागमन शारदा बैराज से रोक दिया गया है। बताया कि जल स्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही दोनों देशों के बीच बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। साथ ही तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इधर शारदा नदी से बूम, उचौलीगोठ, खेतखेड़ा सहित तमाम जगहों में भू-कटाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने भू-कटाव के रोकथाम किए जाने की मांग की है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *