नई टिहरी। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत सरोवर नैलगांव विकासखण्ड चम्बा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सांसद ने ग्रामीण महिलाओं को अपने-अपने घर से लाई मिट्टी एवं चावल को लेकर सभी उपस्थितों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। सांसद ने कहा कि हमारी ग्रामीण महिलाएं बहुत ही मेहनती एवं कर्मठ होती हैं। इसलिए आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर आत्मनिर्भर बन रही है। अमर शहीदों की याद एवं सम्मान में आगामी 30 सितंबर तक अमृत कलश यात्रा का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, प्रधान नैलगांव विनोद उनियाल, प्रमोद उनियाल, विजय कठैत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *