धर्मानगरी हरिद्वार में श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े द्वारा गंगा घाट पर गंगा आरती की शुरुआत की गई है, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुखिया महंत रामनौमी दास महाराज द्वारा गंगा आरती का विधिवत शुभारंभ किया गया है, इस मौके पर अखाड़े के कोठारी राघवेंद्र दास, कारोबारी गोविंद दास, सूर्यांश मनी, हनुमान दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अब प्रतिदिन बड़े अखाड़े के घाट पर मां गंगा की आरती होगी, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर गंगा आरती का पुण्य अर्जित करेंगे,
भाजपा के पार्षद भूपेंद्र कुमार बड़े अखाड़े द्वारा गंगा आरती की शुरुआत किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि हरिद्वार में हर की पौड़ी पर ही गंगा आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है अब कनखल में अखाड़े के घाट पर मुखिया महंत रामनौमी दास महाराज द्वारा आरती की शुरुआत की गई है ।
