हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एक साइबर ठग ने भांजा बनकर एक व्यक्ति को 175000 की चपत लगा दी है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद जोशी निवासी ब्रह्मपुरी ने बताया कि 12 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया बात करने वाले ने उसे मेरा भांजा बताया, बात करने वाले व्यक्ति की आवाज सेम टू से भांजे से मिल रही थी, उसने कहा कि मां की तबीयत ज्यादा खराब है और पैसों की आवश्यकता है। इसके बाद लक्ष्मी प्रसाद ने बताया खाते में 175000 ट्रांसफर कर दिए, जब बाद में मामले की जानकारी जुटाई तो मामला साइबर ठगी का निकाला, इसके बाद पीड़ित ने तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर लिया है,जांच की जा रही है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *