हरिद्वार। आज हरिद्वार वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार वासियों को बड़ी सौगात देंगे, नितिन गडकरी हरिद्वार के भूपतवाला में बने तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाइ ओवर पुल का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में 4750 करोड़ की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे, 2:30 बजे पवन धाम ग्राउंड भूपत वाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कई वीआईपीओ का जमावड़ा रहेगा ,केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज सांसद रमेश पोखरियाल निशंक तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल कल्पना सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य,सुबोध उनियाल सहित कई विधायक और बीजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे,

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *