पिथौरागढ़। समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों के परिणाम में अंक नहीं दर्शा रहा है। शनिवार को एलएसएम महाविद्यालय में एनएसयूआई जिलाध्यक्षाषभ कल्पासी के नेतृत्व में युवाओं ने उच्च शिक्षा मंत्री ड़धन सिंह रावत और कुलपति का पुतला जलाया। कहा कि सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी आधी अधूरी तैयारियों के साथ संचालित किया जा रहा है। फार्म भरने के दौरान इतिहास विषय भरने पर राजनीति विज्ञान सहित अन्य विषय दर्शा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के अंक ही नहीं चढ़ाए गए हैं। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विवेक कुमार,कार्तिक,अमित,रश्मि,अमित आर्या,लोकेश बिष्ट, विनय वल्दिया, धीरज, हिमांशु कुमार, अनुज, हर्ष, जतिन, गौरव कल्पासी मौजूद रहे।

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *