चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के बीच बेरोकटोक आवागमन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। इसके अलावा यूपी सिंचाई विभाग ने बैराज से भारी वाहनों को न चलाने की अपील की। भारत नेपाल सीमा स्थित सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के गेस्ट हाउस में शुक्रवार शाम बैठकु हुई। टनकपुर सीओ अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई भारत नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर तालमेल, तस्करी की रोकथाम व अन्य प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ ही दोनों राष्ट्रों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाए को लेकर चर्चा की गई। आवागमन को सुगम बनाए जाने, सीमा क्षेत्र में होने वाली तस्करी व अनैतिक गतिविधियों की सूचना आपस में साझा करने पर सहमति बनी। बैठक के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान मेरी माटी-मेरा देश के तहत जागरूक करने की अपील की। बैठक में बनबसा एसएसबी र्केप प्रभारी नागेंद्र सिंह, एसडीओ सिंचाई विभाग यूपी प्रशांत कुमार वर्मा, कस्टम विभाग के सुधाकर तिवारी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल्स के प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, नेपाल आर्म्ड पुलिस सीओ सुदन आचार्य, गड्ढा चौकी नेपाल के थानाध्यक्ष देव सिंह रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *