चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय ने अधिकारियों को सीएम घोषणा के कार्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। यहां हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सीएम की घोषणाओं को समय से पूरा करने को कहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सीएम घोषणा के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लंबित घोषणाओं पर विचार विमर्श किया गया। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीएम ने 174 घोषणाएं की हैं। इनमें से 66 पूरी हो गई हैं। 28 घोषणाएं जिला स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने चूका में प्रस्तावित हेलीपैड, आर्मी स्कूल, नवोदय में बहुउद्देशीय जिम, खेल मैदान, हल निर्माण, सिद्घ नरसिंह मंदिर का सौंदर्यीकरण, गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण की डीपीआर शासन को भेजने को कहा। बनबसा में मुक्तिधाम व स्टेडियम के लिए जमीन चयनित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बनबसा में सिडकुल के लिए 72 हेक्टेयर जमीन का चयन किया गया है। चम्पावत रोडवेज स्टेशन में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण के लिए सर्वे कर लिया गया है। नरसिंह डांडा में अंबेडकर भवन के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। चम्पावत पीजी कलेज में मडल छात्रावास के लिए धनराशि स्वीत हो गई है। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीएमओ ड़केके अग्रवाल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *