हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र से दो कार चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने जींद नाका थाना सिविल लाइन जिला कैथल हरियाणा के कबाड़ी बाजार से पुलिस को चोरी के वाहन बरामद कराए हैं। वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी अभी फरार है। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी भावना र्केथोला ने बताया कि बीती 13 अगस्त को रमन लाल निवासी दक्षिण पुरी नई दिल्ली और 22 अगस्त को जयवीर निवासी ग्राम लुहारी थाना बड़ौत जिला बागपत ने शिकायत देकर बताया था कि दीनदयाल पार्किंग और पंतदीप पार्किंग से उनकी कार चोरी हो गई। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश टीम गठित की गई। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह रावत के नेतृत्व में करीब 10 दिन तक पुलिस और सीआईयू की टीमें ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरों खंगालते हुए टीम आरोपियों के पीटे हरियाणा तक पहुंची। टीम ने 28 अगस्त को आरोपी संदीप निवासी ग्राम बनमंदोरी थाना भट्टु कलां फतेहाबाद जिला हरियाणा को कैथल हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने फरार आरोपी अश्वनी के गोदाम के पास कबाड़ी बाजार निकट जींद नाका थाना सिविल लाइन जिला कैथल हरियाणा से दोनों कर बरामद कर ली। फरार आरोपी अश्वनी निवासी गली नंबर 10ाषिनगर कैथल हरियाणा की तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *