जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ ब्लाक के कालौं गांव निवासी चांदनी नेगी ने नेट क्वालीफाई कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वहीं चांदनी अपनी इस उपलब्धि का श्रेष्य माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। बताया कि बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना था।
यह परीक्षा बीती 29 अप्रैल को आयोजित हुई। चांदनी इन दिनों गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में हॉर्टिकल्चर से पीएचडी भी कर ही हैं। वह स्कूली शिक्षा से ही एक होनहार छात्रा रही हैं।
नई दिल्ली पूसा स्थित कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसे चांदनी ने क्वालीफाई कर लिया है। चांदनी के पिता बलवंत सिंह नेगी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनकी पांच बालिकाओं में चांदनी सबसे छोटी है। चांदनी की 10वीं और 12वीं स्तर की पढ़ाई पौड़ी के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। बताया कि वह शुरू से ही होनहार और मेधावी छात्रा रही है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *