हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में गुलदार दिखने के बाद दहशत का माहौल है। जहां एक घर में रात्रि के समय गुलदार घर की दीवार से कूदकर आंगन की तरफ आता दिख रहा है, जिसमें वह घर के पालतू कुत्ते की तरफ दौड़ रहा है, जो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, ऐसे में घर के लोगो के साथ ही आसपास के लोगों में भी भय का माहौल है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की हैं।
