जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: नगर पंचायत सतपुली के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में रविवार को छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 80 अभिभावकों ने भाग लिया। सम्मेलन में उतराखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा में मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शोभित बिष्ट की माता को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय में शैक्षिक दृष्टि से हो रहे प्रयांशों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता शिक्षक विजय शाह ने संस्कार और शिक्षा की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने बेहतर परीक्षा परिणाम देने पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ने सबका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य आमोद नेगी ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *