जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन पौड़ी में किया गया कार्यक्रम आयोजित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पुलिस लाइन पौड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक गजेंद्र राणा व उनकी टीम द्वारा गढ़वाली, कुमांऊनी, जौनसारी लोक गीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विभिन्न मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई, जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का शुभारम्भ जिलाधिकारी गढ़वाल आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इस दौरान पुलिस परिजनों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं कीर्तन मंडली द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सिद्धि विनायक डांस ग्रुप कोटद्वार द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव की नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साईबर सेल पुलिस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता नाटक के मंचन से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, सिविल जज नेहा कय्यूम, प्रतीक्षा केसरवानी, अकरम अली सचिव सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, श्रीमती सुषमा रावत जिलाध्यक्ष भाजपा, विनोद नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर आरके चमोली आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *