ऋषिकेश में इंद्रमणि बडोनी चौक के निकट पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों का मामूली बात को लेकर कार चालक के साथ विवाद हो गया। विवाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लाठी डंडों से कार चालक पर हमला कर दिया। पेट्रोल पंप से किसी तरह जान बचाकर कार चालक पेट्रोल कोतवाली पहुंचा। जहां पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि तहरीर और वायरल हो रही वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान सचिन चौहान, तिलक राज और नितिन चौहान के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर और हापुड़ के रहने वाले हैं। जो यहां पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *