श्रीनगर गढ़वाल : संत निरंकारी मंडल नई दिल्ली के तत्वावधान में संत निरंकारी सेवा दल की ओर से अलकनंदा नदी तट पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों की ओर से 50 औषधीय पौधे लगाए गए एवं नदी तट पर सफाई की गई। इस दौरान लोगों को पौधरोपण एवं नदी की सफाई के लिए जागरूक किया गया। मौके पर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, निरंकारी मिशन के ब्रांच संयोजक हरि लाल शाह, संचालक रजनू लाल, शिक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी पंकज सती, डा.सुधीर, ज्ञान प्रचारक के. पोखरियाल, सुरेश भगत, उर्मिला, दिव्या आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *