जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बड़थ्वाल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी विभाग एवं साहित्यक भारती के द्वारा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर जानकी पंवार ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़थ्वाल का राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ स्थानीय साहित्यकारों, जिनका हिंदी साहित्य में विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग प्रभारी एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शोभा रावत ने पीपीटी के माध्यम से हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बड़थ्वाल के जीवन, रचनाओं एवं मात्र 28 वर्ष की अल्पायु होने पर भी साहित्य में उनके अनमोल योगदान के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही बताया कि समीक्षकों द्वारा बड़थ्वाल को हिंदी साहित्य के कीट्स, हिंदी सहित्य के कालिदास एवं हिमवंत कवि की उपमा दी गई। डॉ. सुमन कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को बड़थ्वाल की रचनाओं के विषय में अवगत कराया। डॉ. विजयलक्ष्मी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बड़थ्वाल के जीवन एवम रचनाओं से अवगत कराया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *