
किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2024 को शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान विकास नाम के व्यक्ति को लक्सर क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घुमते हुये अवैध चाकू के साथ दबोच लिया, पकडा गया व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
विकास पुत्र राजेश नि0 ग्राम खण्डंजा कुतुबपुर, थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
बरामदगी
1 अदद नाजायज चाकू बरामद
पुलिस टीम-
1-हे0कानि0 शूरवीर तोमर
2- होगा0 आजाद
