रुद्रप्रयाग। कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक ने संवाद स्थापित कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय से संबंधित थाना में देने के निर्देश दिए। ताकि समय से कार्यवाही की जा जा सके। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित गांवों में नियुक्त किए गए ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद किया। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय से सम्बन्धित थाना-चौकी में देने के लिए निर्देशित किया। सभी ग्राम प्रहरियों को अपने थाना चौकी के प्रभारियों और बीट आरक्षी का मोबाइल नम्बर अपने पास रखने और सूचनाओं का आदान-प्रदान जैसे शराब बेचने वाले, लड़ाई झगड़ा करने, गांव में फेरी वाले का पुलिस सत्यापन चेक करने और सत्यापन न पाए जाने पर उनकी सूचना देने तथा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देकर समय से कार्रवई करवाने के निर्देश दिए गए। कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान कभी भी कोई परेशानी होती है, तो नि:संकोच उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *