अल्मोड़ा। जनपद में अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही हो रही है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अवैध अतिक्रमण के विरुद्घ चल रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार 11 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पीडब्लूडी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर रानीखेत में कठपुड़िया से घिघांरीखाल तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा हटाया गया। वहीं थाना सल्ट में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सतनाम सिंह व उनकी टीम के साथ अतिक्रमण के विरुद्घ संयुक्त अभियान चलाकर थाना क्षेत्र मरचूला में होटल रिवर ग्रीक के आस-पास एवं भोनखाल क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। इसके उपरांत संयुक्त टीमों द्वारा स्थानीय दुकानदारों व लोगों को अतिक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने, भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *