रानीखेत (सतीश जोशी)
पैरालंपिक कमेटी इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 10-13 जनवरी तक गोवा की राजधानी पणजी में होने जा रहे 22वें राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2024 में पर्यटक नगरी के ग्राम पाखुड़ा निवासी एडवोकेट प्रीति गोस्वामी उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखण्ड राज्य से गोवा जाने वाली 16 सदस्यीय टीम में प्रीति का चयन शॉट पुट थ्रो स्पर्धा में किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 10 जनवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत करेंगे।
ग़ौरतलब है कि प्रीती गोस्वामी नैनीताल हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं एवं वर्तमान में खेल के साथ साथ महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार कर जोक की महिलाओं को खेलों एवं मार्शल आर्ट के पार्टी जागरूक कर रही हैं। प्रीति पूर्व ने तैराकी सहित कई अन्य खेलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह जूजित्सु मार्शल आर्ट की भी कुशल खिलाड़ी हैं । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रीति को 2023 में दक्ष दियांग खिलाड़ी के रूप उत्तराखण्ड राज्य दिव्यांग खिलाड़ी अवार्ड से भी मुख्यमन्त्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रीति को फ़िक्की फ़्लो अवार्ड एवं खेलों महाकुंभ में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम करा चुकी हैं। प्रीति के पिता गणेश गिरी गोस्वामी सेना के सेवा निर्वत कर्नल एवं भाई सेना में ब्रिगेडियर हैं। 22वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रीति का चयन 16 सदस्यीय उत्तराखण्ड राज्य की टीम में हुआ है। प्रीति की इस उपलब्धि पर राज्य सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्य, क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश जोशी, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीक़ी, ज़िला ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा , फलदाकोट राष्ट्रीय सैनिक संघ के अध्यक्ष पनी राम, महामंत्री मजख़ाली मण्डल बालम कारायत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, भूपाल सिंह विष्ट, नीलेश जोशी , हर्षिता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला, विधायक प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी हैं ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *