जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : यूटीईटी (उत्तराखंड टीचर एलिबिलिटी टेस्ट) शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इस साल 2100 से अधिक अभ्यर्थी यूटीईटी की परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी। पौड़ी जिले में शुक्रवार को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2023 होने जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डीसी गौड़ ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को केंद्र को लेकर कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसके तहत पौड़ी व श्रीनगर में 2-2, जबकि कोटद्वार में तीन परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा सुबह 10 से साढ़े 12 व दोपहर दो से ढाई बजे तक दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा को संपंन करने को लेकर बीईओ कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर व खिर्सू को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *