चेन्नई, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय लगभग 1.85 लाख छात्र विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं।
उन्होंने आगे कहा,मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आज स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 105 छात्रों में से 70 फीसद छात्राएं हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि मद्रास विश्वविद्यालय लैंगिक समानता का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके अपने देश की प्रगति में निवेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 में स्थापित इस विश्वविद्यालय को भारत के सबसे पुराने आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक होने का गौरव प्राप्त है।
उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में जो उनके मुद्दे थे उन पर तो बात हो जाए। वह (प्रधानमंत्री) मन की बात करने लगे हैं लेकिन जन की बात नहीं करते। नई संसद का उद्घाटन हो गया संसद का सत्र चल रहा है लेकिन अभी तक एक दिन नई संसद में सत्र नहीं लगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *