रुद्रप्रयाग। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और बेहतर बाजार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जनपद के सभी ब्लकों में गुरुवार से 28 अगस्त तक उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टल लगाए जा रहे हैं।
जखोली के खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी ने बताया कि योजना में जय नगेला देवता ग्राम कोटी, नागराजा स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, घंडियाल देवता षि उत्पादक समूह ग्राम कपणियां, राजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, उन्नति स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां, भांसार पुनर्गठन समूह ग्राम कपणियां तथा लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ग्राम कपणियां ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने बताया कि महिलाओं द्वारा केदारनाथ मंदिर, लोकल दाले, हर्बल धूपबत्ती, जूट बैग व राखियों की प्रदर्शनी व विक्रय किया गया। इस मौके पर श्री केदार बद्री स्वयं सहायता समूह, झाली स्वयं सहायता समूह, क्षेत्रपाल, उज्जवल, जय मां भगवती तथा अनुष्का स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं। खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह ने बताा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में स्वयं सहायता समूह दुर्गा मदमहेश्वर, सिंगलास मनसूना, हिमालय पाली, तुंगेश्वर दैड़ा तथा सरस्वती स्वयं सहायता समूह करोखी की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सभी ब्लकों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की गई।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *